Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

महिलाओं के अपमान पर भड़की भाजपा, डॉ हिना चंद्रा ने मांगा नीतीश कुमार का इस्तीफा, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो इंटरव्यू

ohm verma November 8, 2023
Nitish Kumar Statement

ओम वर्मा, मोतिहारी। Nitish Kumar Statement :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार विधानमंडल में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं पर वक्तव्य पर राजनीति गरमा गई है।

बिहार सहित पूरे देश में भाजपा सहित कई दलों ने नीतीश कुमार के बयान को शर्मनाक बताया है। वहीं महिलाओं ने इसे आधी आबादी की इज्जत उछालना बताया है। दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीतीश कुमार के बयान की आलोचना की है।

मध्यप्रदेश के गुना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता जो इनका झंडा लेकर घूम रहे हैं, उस नेता ने विधानसभा में माताओं-बहनों की उपस्थिति में ऐसी भद्दी भाषा में बातें की जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। बिहार भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और वरिष्ठ डॉक्टर डॉ हीना चंद्रा ने इंफोपोस्ट के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नीतीश कुमार से इस्तीफा मांग दिया। साथ ही आधी आबादी को नीतीश कुमार का विरोध करने के लिए कहा।

पूरा देश शर्मसार

Nitish Kumar Statement : डॉ हिना चंद्रा ने कहा कि नीतीश कुमार के वक्तव्य से पूरा बिहार ही नहीं, पूरा देश शर्मसार है। जो व्यक्ति 18 वर्षों से एक प्रदेश का मुख्यमंत्री है, कोई उनसे ऐसे वक्तव्य की उम्मीद कर सकता है। ऐसा बयान देते वक्त उनकी नजरें कैसे नहीं झुकीं। नीतीश कुमार जब यह बयान दे रहे थे, तब सदन में उनकी पार्टी की कई महिला सदस्य बैठी थीं। इसके बाद भी उन्होंने महिलाओं का जरा भी लिहाज नहीं किया। ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार उम्र की वजह से गड़बड़ा चुके हैं। पागल हो चुके हैं। अब वाणी पर उनका नियंत्रण नहीं रहा। उन्हें खुद ही संन्यास ले लेना चाहिए।

आधी आबादी आगे आए

भाजपा नेत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के व​क्तव्य के विरोध में महिलाओं को आगे आना चाहिए। जदयू, राजद और महागठबंधन की नेत्रियों को अभी से संभल जाना चाहिए। अगर आपके नेत्र नहीं खुले हैं तो आप महिला कहलाने के लायक नहीं हैं। जो महिला नेत्री इसका विरोध नहीं करती हैं और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास करती हैं, जो ये सोचती हैं कि आज अगर जुबान खोल दूं तो मेरे राजनीतिक भविष्य का क्या होगा। तो ऐसी महिलाएं मुझे माफ करें। या तो आप नारी नहीं हैं, आपके अंदर संवेदनशीलता नहीं है या फिर आप कोई थर्ड जेंडर होंगी।

आरक्षण के बदले महिलाओं की अस्मिता पर हमला नहीं सहेंगे

Nitish Kumar Statement : डॉ हिना चंद्रा ने कहा कि अगर नीतीश कुमार सोचते हैं कि उन्होंने महिलाओ को आरक्षण दिया तो वह कुछ भी बोल लेंगे तो यह बर्दाश्त नहीं है। महिलाएं आरक्षण की मोहताज नहीं हैं। महिलाएं इस काबिल हैं कि वे किसी के साथ कंधा से कंधा मिला कर चल सकती हैं। नीतीश कुमार यह सोचते हैं कि महिलाओं को आरक्षण के बदले उनकी अस्मिता पर हमला करेंगे तो यह बिहार की महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी। नीतीश कुमार का मूल चरित्र बात बात पर पलट जाना है। कल उन्होंने महिलाओं को अपमानित किया और आज अपने बयान से पलट गए। उनका चरित्र पूरी तरह से ‘निखर’ कर सामने आ चुका है।

Dr hina chandra

नीतीश के हसीन सपने टूट गए

Nitish Kumar Statement : भाजपा की महिला नेत्री ने कहा कि नीतीश कुमार जो सपना देख रहे थे वह टूट चुका है। यह कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस और आइएनडीआइ गठबंधन के लोगों ने ही तोड़ा है। अगर वह सोच रहे हैं ​कि वह फिर से एनडीए में आएंगे तो ऐसा नहीं हेागा। भाजपा अब नीतीश कुमार को अपने कंधे पर नहीं बिठाएगी।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: सेक्स एजुकेशन पर ‘ज्ञान’ देने वाले नीतीश कुमार ने मारी पलटी, मांगी माफी
Next: नीतीश के बयान पर बिहार में बवाल, भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला विरोध मार्च, पुतला फूंका

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.