Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

Nuh Violence: 139 गिरफ्तार, इंटरनेट बहाल और कर्फ्यू में ढील

infopost August 3, 2023
nuh

139 arrested, internet restored and curfew relaxed

Nuh Violence: दोनों जिलों में तनाव व्याप्त है, जहां स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। नूंह के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पंवार ने कहा कि नूंह में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

Nuh Violence: दो धर्मस्थलों को जलाने की कोशिश

इंफोपोस्ट डेस्क।

मेवात। Nuh Violence: हरियाणा के मेवात-नूंह में सांप्रदायिक तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कल रात नूंह में दो धर्मस्थलों को जलाने की कोशिश हुई। पुलिस ने आज बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने नूंह के तावडू में कल रात दो धर्मस्थलों पर मोलोटोव कॉकटेल यानी पेट्रोल बम फेंके। गनीमत रही कि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। इसी तरह कुछ अज्ञात हमलावरों ने पलवल जिले के मीनार गेट बाजार में चूड़ियों की एक दुकान को भी आग लगा दी। यह तब है जबकि सोमवार को नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर नूंह और पलवल में निषेधाज्ञा लागू थी। बता दें कि हरियाणा सरकार के अनुसार, हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बीच आज सुबह नूंह में कर्फ्यू में ढील दी गई है।

हरियाणा पुलिस ने नूंह और गुरुग्राम जिलों में हुए सांप्रदायिक हिंसा में शामिल और फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। नूंह दंगों के सिलसिले में अब तक 83 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 139 को गिरफ्तार किया गया है, इनमें 23 को बुधवार रात पकड़ा गया।

केंद्रीय बल की कड़ी नजर

Nuh Violence: दोनों जिलों में तनाव व्याप्त है, जहां स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। नूंह के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पंवार ने कहा कि नूंह में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘नूंह में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है और पुलिस को प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है। फरार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।’

कर्फ्यू में दी गई ढील

Nuh Violence: नूंह में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। कर्फ्यू में ढील के दौरान लोग जरूरत का सामान जैसे- दवाई, दूध ,चावल व अन्य जरूरी सामान खरीद सकते हैं। नूंह, पलवल, पटौदी, सोहना और मानेसर में दोपहर एक से शाम 4 बजे तक इंटरनेट बहाल किया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा नूंह में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रवार 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और छह स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।मामले की जांच के लिए 10 विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। एसआईटी पांच-पांच एफआईआर की जांच करेंगी। वे मोनू मानेसर जैसे गौरक्षकों के पोस्ट किए गए भड़काऊ वीडियो की भी जांच करेंगे।

लॉकअप में आरोपी, मनु की तलाश

Nuh Violence: नूंह हिंसा के आरोपियों की थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी, आरोपियों को सदर थाने के लॉकअप में रखा गया है। नूंह की भीड़ को उकसाने के आरोपी मनु और अन्य झड़प के बाद से फरार हैं। एसपी नूंह नरेंद्र सिंह बिजारनिया ने कहा, ‘पुलिस की 14 कंपनियां पूरे दिन प्रमुख स्थानों पर गश्त कर रही हैं। प्रमुख क्षेत्रों की बैरिकेडिंग कर दी गई है। साइबर अपराध पुलिस स्टेशनों की टीमें सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर नजर रख रही हैं। जो कोई भी गलत सूचना फैलाने में शामिल पाया जाएगा, सख्त सजा दी जाएगी।’

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: caste based enumeration: बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट
Next: Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को मिल गई फिल्म, बनेंगी रॉ एजेंट

Related Stories

Election Transparency
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Election Transparency: लोकतंत्र में बढ़ती राजनीतिक बहस

infopost October 23, 2026 0
Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.