Poisoned Wine: जहरीली शराब पीने और उससे होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। वह भी बिहार में, जहां शराब पर पाबंदी है। अभी की बात करें तो वहां के मोतिहारी में 30 लोगों की जान जा चुकी है।
Poisoned Wine: बढ़ सकती है मरने वालों की तादाद
ओम वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मोतिहारी, बिहार। Poisoned Wine: बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई। जिले के तीन प्रखंडों के अलग-अलग गांवों में ये मौतें हुईं। इन पर तरह तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। मरने वालों के आंकड़ों में वृद्धि भी हो सकती है।
जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गुरुवार की रात्रि में शुरू हुआ, जो शुक्रवार देर रात चला। मृतकों की संख्या आठ तक पहुंच गई।सबसे पहले जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार में पिता पुत्र की चार घंटे के अंतराल पर मौत हो गई।
शवों को परिजनों ने जला दिया
पहले पिता नवल दास की मौत हुई। फिर उसके पुत्र परमेंद्र दास की मौत हो गई। दोनों के शव को परिजनों ने जला दिया। नवल की पतोहू की हालत गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मठ लोहियार गांव में उत्पाद विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।
जांच के बाद चिकित्सकों ने मौत का कारण डायरिया बताया और बीमार पड़े लोगों को डायरिया से ग्रसित बताया। मृतक नवल दास के पड़ोसी हरीलाल सिंह की स्थिति नाजुक होने पर निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
लक्ष्मीपुर में भी चार लोगों के मरने की खबर
इधर, तुरकौलिया थाना क्षेत्र लक्ष्मीपुर में भी चार लोगों के मरने की खबर है। यहाँ भी तीन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। गांव में मेडिकल टीम भी पहुंची है।
लेकिन जिन लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया है उनमें प्रमोद और रामेश्वर साह बता रहे हैं कि इन लोगों ने परसों शाम को लोकल शराब पी थी और कल से तबीयत बिगड़ने लगी। अब साफ दिखाई नहीं दे रहा है।
इन लोगों ने जिस जटा राम से शराब खरीद कर पी थी, उस व्यक्ति की भी मौत हो गई है। उसका आनन फानन में दाह संस्कार कर दिया गया है। लेकिन सिविल सर्जन इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि मौत की वजह क्या है।


