Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 18, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • संस्कार

Shriram Katha: श्रीविष्णु महायज्ञ और श्रीराम कथा का दूसरा दिन  

infopost December 12, 2023
Shriram Katha

Shriram Katha: राम नाम से जीवन की तमाम व्याधियां दूर हो जाती हैं। रामायण में तो ऐसे तमाम मंत्र हैं जो जीवन की हर परेशानी का समाधान करने में सक्षम हैं। परंतु “राम” नाम जप किसी भी स्थान पर किसी भी अवस्था में किया जा सकता है।

Shriram Katha: राम चरित से होता है बड़ा परिवर्तन: सद्गुरुनाथ

नोएडा, उत्तर प्रदेश। Shriram Katha: भवातीत ध्यान एवं योग प्रणेता परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी की दिव्य कृपा से रामलीला मैदान, महर्षि नगर, नोएडा में चल रहे पावन व पवित्र श्रीविष्णु महायज्ञ और श्रीराम कथा के दूसरे दिन महान शिवभक्त, सद्गुरुनाथ जी महाराज भगवान श्रीरामजी की महिमा की चर्चा करते हुए कहा कि यूं तो राम नाम अपने आपमें कल्याणकारी नाम है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिर्फ एक राम नाम से जीवन की तमाम व्याधियां दूर हो जाती है। वहीं संपूर्ण रामायण में ऐसे तमाम मंत्र हैं जो जीवन के हर परेशानी का समाधान करने में सक्षम है। परंतु “राम” नाम जप एक ऐसी सरल और फलदायी विधि है, जिसे किसी भी स्थान पर किसी भी अवस्था में जपा जा सकता है।

परम पूज्य गुरूदेव ने बताया कि जो पूरे मन से राम कथा का गुणगान सुनता है। उसका जीवन सार्थक हो जाता है। भगवान नारायण की विशेष कृपा उस पर रहती है। श्रीराम कथा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहाकि जहां रामकथा होती है वहां संकटमोचन हनुमान जी जरूर उपस्थित रहते हैं।

जिनकी कथा के क्षेत्र में होते हैं चमत्कार

गौरतलब है कि सद्गुरूनाथ जी महाराज की कथा जहां पर भी हुई वहां उनके द्वारा अनेक चमत्कार हुए हैं। असाध्य रोग, वैवाहिक परेशानी, विकलांगता एवं व्यापार आदि की तमाम परेशानियों से लोगों ने मुक्ति पाई हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सद्गुरूनाथ जी महाराज के द्वारा किए गए चमत्कार के अनेक किस्से प्रसिद्ध है, लेकिन गुरूदेव इसे चमत्कार नहीं बल्कि भगवत कृपा कहते हैं।

उनका मानना है कि चमत्कार कुछ नहीं होता है बल्कि जब प्रभु की विशेष कृपा आपके ऊपर होती है तो असंभव काम भी संभव हो जाता है, जिसे लोग चमत्कार कहते हैं। मैं तो सिर्फ माध्यम हूं, बाकी सारा काम तो भगवान श्रीराम ही करते हैं। सद्गुरूनाथ जी महाराज ने कहा कि नारियों को सम्मान देना जरूरी है। इस संसार में मां हमेशा से ही पूज्यनीय है। नारी एक मां, बहन, पत्नी और भी अलग-अलग रूपों में हमारे सामने आती है। उसका सम्मान करेंगे तो हम भी जगत से सम्मान पाएंगे।

राम और हनुमान की तरह माताओं का सम्मान

भगवान राम और हनुमान की तरह माताओं का सम्मान करें। श्रीराम कथा के आज दूसरे दिन भक्तों की भारी भीड़ ने कार्यक्रम आयोजक का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्र समृद्धि और विश्व शांति के लिए संपूर्ण जगत तक कथा का सीधा प्रसारण आस्था, आस्था प्राईम-1, आस्था फेसबुक एवं आस्था यूटूयूब चैनल पर सीधा देखा जा सकता है।

रामलीला मैदान, महर्षि नगर, नोएडा में चल रहे पावन व पवित्र श्रीराम कथा का आगामी 18 दिसम्बर तक लाइव देखते और श्रवण करते हुए पुण्य का भागी हर कोई बन सकता है।

आयोजन में पहुंचे कई दिग्गज

इस अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष और महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फार्मेशन टेकनालोजी के कुलाधिपति श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव, संस्थान के उपाध्यक्ष श्री राहुल भारद्वाज, श्री दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री, (राज्य मंत्री) उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ. ओम प्रकाश, आईएएस, (पूर्व-चेयरमैन) नोएडा, मनोज गुप्ता, (अध्यक्ष-भाजपा) नोएडा महानगर, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, (महामंत्री-भाजपा), नोएडा महानगर, धर्मेन्द्र गुप्ता, विनोद शर्मा, (कोषाध्यक्ष-भाजपा) नोएडा महानगर, उमेश यादव, लोकेश यादव, सतेन्द्र सिरोही, कमलेश यादव, नरेंद्र सिंह, पं. सतीश भट्ट, मुख्य यज्ञाचार्य, डी एल पांडे, अजीत मिश्रा, तेज सिंह, राजेंद्र खंतवाल, विवेक मिश्रा और अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्रीविष्णु महायज्ञ और श्रीराम कथा कार्यक्रम के आयोजक महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रबंध समिति के रामेन्द्र सचान, (कार्यक्रम संयोजक), गिरीश अग्निहोत्री, श्रीकांत ओझा, लल्लन पाठक, राजेंद्र, विनोद दीक्षित, राजेन्द्र शुक्ल, वेद प्रकाश शर्मा, दयाशंकर गुप्ता, शिशिरकांत, विनीत श्रीवास्तव, शिशुपाल सिंह, यादवेंद्र यादव, विनोद श्रीवास्तव के साथ और भी अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: सोनिया गांधी ने दिया सं​केत, नीतीश नहीं, खड़गे हो सकते हैं विपक्ष के पीएम उम्मीदवार
Next: Unprecedented Success: लीवर फेलियर के मरीज की बचाई जान

Related Stories

Mithila
  • ख़ास ख़बर
  • संस्कार

Mithila: मधुबनी कला में श्रीराम की छवियां

Shrikant Singh June 11, 2026
Significance of Rahu Ketu
  • ख़ास ख़बर
  • संस्कार

Significance of Rahu Ketu: जीवन की गति, संतुलन और आत्मज्ञान के प्रतीक हैं ये ग्रह

Shrikant Singh May 31, 2026
WhatsApp Image 2026-02-21 at 4.20.47 PM
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • संस्कार

एमबीएफ में लाखों रोजगार सृजित करने और 15,000 करोड़ से बड़ी अर्थव्यवस्था विकसित करने की क्षमता

M Sajid February 22, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.